Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश, जनदर्शन में 15 आवेदन प्राप्त हुए

Admin Wed, Jan 17, 2024

मनेद्रगढ़/एमसीबी/ 17 जनवरी 2024 / आज कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने समय सीमा बैठक पश्चात जनदर्शन के आवेदकों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत होते पैतृक संपत्ति में दावेदारी के लिए, राजस्व रिकार्ड में नाम जुडवाने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, नल कलेक्शन, बकाया भुगतान जैसी मांग एवं समस्याओं को स्वयं सुना। आवेदक श्रवण सिंह जो कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला एमसीबी में कंप्यूटर आपरेटर (कलेक्टर दर पर) अक्तूबर से दिसम्बर 2023 तक लंबित वेतन दिलाने के, दर्रीटोला की रामपति ने जमीन संबंधी, ग्राम अखराडांड के बेला बाई समूह एवं स्कूल के शिक्षको के द्वारा प्रताड़ित करने से, ग्राम कोड़ा के पौलुस टोप्पो व विजय टोप्पो ने ध्रुवत चौहान खोंगापानी निवासी द्वारा पट्टे की जमीन पर जिस पर खेती करते आ रहे है उस जमीन पर पेट्रोल पंप लगाने हेतु धमकी दिए जाने के सम्बन्ध में, ग्राम सलका के रोहित लाल व लाखमन एवं कुछ अन्य के द्वारा रकबा कम करने, मनेन्द्रगढ़ निवासी राजेश कुमार जायसवाल द्वारा विगत 5 वर्षा से आवेदक की भूमि स्वामी हक़ की भूमि का सीमांकन एवं नक्शा तर्मिम की कार्यवाही पूर्ण नहीं होने एवं कलेक्टर जन चौपाल में 24 मई 2023 को आवेदन दिए जाने के लगभग 8 माह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने की सुचना वास्ते त्वरित कार्यवाही कर न्याय दिलाये जाने बावत आवेदन, ग्राम सलका निवासी गजरूप सिंह द्वारा आवेदक के हक़ एवं कब्जे की भूमि को अन्य व्यक्ति लालजी आ. शिवमंगल के नाम से जारी वन अधिकार पट्टा निरस्त करने, ग्राम नारायणपुर सरपंच एवं ग्राम वासियों द्वारा बैगापारा में निवास बैगा परिवारों के द्वारा ग्राम सभा में मांग किये गए कार्यों की स्वीकृति प्रदाय करने, ग्राम सलका निवासी लखमन एवं सुन्दर साय एवं अन्य के द्वारा ग्राम सलका में स्थित भूमि खसरा न. 905 का पट्टा निरस्त किये जाने, ग्राम सेंधा निवासी दलबीर प्रसाद कुर्रे द्वारा जमीन दिलाने, ग्राम सेंधा निवासी रीता कुर्रे द्वारा जमीन के संबंध में, ग्राम लरकोडा निवासी जानकी बाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना जिओ टेक लंबित प्रकरण को ठीक करने, ग्राम बंजी निवासी प्रेमचंद प्रजापति द्वारा वर्ष 2019-20 में स्वीकृत कूप निर्माण अधूरे कार्य को पूर्ण कराने हेतु आवेदन ग्राम बंजी निवासी प्रेमचंद प्रजापति द्वारा गरीबी रेखा के अंतर्गत पशु शेड आवेदन पत्र ग्राम सोनहरी के तुलसी प्रसाद के द्वारा मृतक माँ सहदेई पति स्व.कुंडली का नाम राजस्व अभिलेख से विलोपित किये जाने के सम्बन्ध में कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में इस दौरान वनमण्डलाधिकारी लोकनाथ पटेल, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, एसी ट्राइबल श्रीमती उषा लकड़ा, खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर, उमेश कुमार पाण्डेय, समस्त जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें