Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: सघन पल्स पोलियो अभियान 3 से 5 मार्च तक जिले में 51 हजार 622 बच्चों को पिलायी जायेगी पल्स पोलियो की दवा

Admin Wed, Feb 28, 2024

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/ 28 फरवरी 2024/ कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में 3 से 5 मार्च 2024 तक सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान अंतर्गत प्रथम दिवस 3 मार्च को जिले के निर्धारित कुल 549 बूथ पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। 4 एवं 5 मार्च 2024 को घर-घर भ्रमण कर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, प्रशिक्षु नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्राओं द्वारा पिलाया जाएगा। कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट ने जिले के सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों से पोलियो बूथ में पहुंचकर अपने बच्चों को दवा पिलाने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सहयोग करने का आग्रह किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस. एस. सिंह ने बताया कि विश्व पोलियो उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के कुल लक्षित बच्चों की संख्या 51 हजार 622 है। समस्त टीमों को समय पर पोलियो की दवा उपलब्ध कराने एवं कार्य संपादन की निगरानी हेतु 549 बूथों को 48 सेक्टरों में विभाजित कर एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी व विकासखंड डाटा प्रबंधक, जिला मितानिन समन्वयक की बैठक ली गई। जिसमें कार्य योजना एवं अभियान की सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण व दिशा-निर्देश बताए गए। सभी ब्लॉक के ग्रामों के अलावा बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में पोलियो बूथ बनाने के साथ ट्रांजिट टीमों द्वारा निर्माणाधीन क्षेत्र, खदानों, ईट भट्टा, स्लम एरिया, मेला, बाजार आदि में छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें