Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया,वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर किया गया विशेष चर्चा

Admin Tue, Oct 1, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी । आज समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय एमसीबी में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दिवस का उद्देश्य समाज में वृद्धजनों की भूमिका और उनकी जरूरतों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों की उपस्थिति में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें वृद्धजनों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और जीवन गुणवत्ता पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वृद्धजनों के अनुभवों से सीखने और उन्हें सम्मान देने की विशेष बात पर जोर दिया गया। समाज कल्याण विभाग ने इस दिन को वृद्धजनों के साथ संवाद स्थापित करने और उनकी आवश्यकताओं को समझने के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ साहित्यकार  वीरेंद्र श्रीवास्तव और इंद्रा सेंगर (रिटायर्ड प्रिंसिपल) ने वृद्धजनों को श्रीफल और शाल भेंट कर उनका सम्मान किया गया । उन्होंने वृद्धजनों के योगदान को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया। इस विशेष अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक, जैसे सतीश उपाध्याय, रामेश्वर सिंह, पुष्कर तिवारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें