Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: केंद्रीय विद्यालय झगराखण्ड में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस “समारोह का आयोजन सम्पन्न

Admin Sat, Sep 21, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। केंद्रीय विद्यालय झगराखण्ड में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस “समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे सर्व प्रथम विद्यालय के स्काउट मास्टर  राजेंद्र पाल चौधरी द्वारा विद्यालय प्राचार्य  बी.एस.श्रीवास्तव का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया | तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्य  द्वारा लार्ड बैडन पावेल के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई | विद्यालय के कब मास्टर  ए.ए.सिद्दीकी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के बारे में सभी को जानकारी प्रदान की गई इसी कड़ी में विद्यालय की गाइड श्रेया साहू एवं अन्य स्काउट गाइड ने भी अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये | विद्यालय के स्काउट एवं गाइड ने सभी को अनेक प्रकार के संकेतो द्वारा शांति से रहने हेतु प्रेरित किया और शांति संदेश वाहक बनकर समाज में शांति का संदेश दिया | सभी स्काउट्स एवं गाइड ने शांति रैली , शांति खेल ,शांति डांस ,विद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य एवं बागवानी आदि के माध्यम से सभी को शांति सद्भाव से रहने हेतु जागरूक किया | अंत में विद्यालय प्राचार्य द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के बारे में सभी को विस्तार से अवगत कराया एवं इस वर्ष की थीम “Cultivating a Culture of Peace” के माध्यम से सभी को बिना किसी जातिगत ,सामाजिक भेदभाव के शांति से रहने हेतु प्रेरित किया | इस प्रकार सभी स्काउट गाइड सदस्यों के योगदान से कार्यक्रम सफल रहा |

विज्ञापन

जरूरी खबरें