Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

संचालित स्किल इंडिया डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत : अलास्का कंप्यूटर सेंटर में छात्राओं का इंटर्नशिप एवं औद्योगिक भ्रमण सम्पन्न

Praveen Nishee Fri, Jan 23, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। राज्य शासन द्वारा संचालित स्किल इंडिया डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा (आईटी विषय) से अध्ययनरत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेंद्रगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्राओं ने अलास्का कंप्यूटर सेंटर, मनेंद्रगढ़ में इंटर्नशिप एवं औद्योगिक भ्रमण में सहभागिता की। यह शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा।

कार्यक्रम के दौरान अलास्का कंप्यूटर सेंटर के संचालक मो. फिरोज मंसूरी ने छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा के महत्व, आईटी क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों तथा भविष्य में उभरती तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कंप्यूटर ज्ञान प्रत्येक क्षेत्र में अनिवार्य हो गया है और आईटी सेक्टर में रोजगार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

संस्था के वरिष्ठ कंप्यूटर शिक्षक संदीप भारद्वाज ने छात्राओं को एमएस पावरपॉइंट सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रभावी प्रेजेंटेशन तैयार करने की व्यावहारिक विधियां समझाईं। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रशिक्षण से संतुष्टि व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना वैष्णव, वरिष्ठ व्याख्याता टी. विजय गोपाल राव, भौतिकी शिक्षिका जया रात्रे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आईटी विषय के व्यावसायिक प्रशिक्षक चंदन कुमार केवट का विशेष योगदान रहा, जिनके नेतृत्व में यह इंटर्नशिप एवं औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर संचालक फिरोज मंसूरी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्वस्त किया कि अलास्का कंप्यूटर सेंटर भविष्य में भी विद्यार्थियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराता रहेगा। विद्यालय परिवार ने ऐसे शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें