एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में : इन्वेस्टीचर सेरेमनी हुआ सम्पन्न
Praveen Nishee Sun, Sep 7, 2025
मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह आर.पी. मिरे, जिला शिक्षा अधिकारी, मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ l समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया l तत्पश्चात विद्यालय के निदेशकों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर एवं बैज़ लगाकर किया गया l आज के विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में झगराखांड हायर सेकेंड्री स्कूल के प्राचार्य आर.एन. तिवारी उपस्थित रहे उनका भी स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया l समारोह की अगली कड़ी में विद्यालय के कक्षा नवमी की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया l कक्षा सातवीं की छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई l कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों हेड बॉय मास्टर अक्षय जैन, हेड गर्ल मिस अग्रिमा सिंघल तथा अचीवर्स हाउस, मोटीवेटर्स हाउस, इनोवेटर्स हाउस एवं प्रोग्रेसर्स हाउस के बॉयज कैप्टेन, गर्ल्स कैप्टेन, बॉयज वाईस कैप्टेन, गर्ल्स वाईस कैप्टेन, स्पोर्ट्स कैप्टेन, स्पोर्ट्स वाईस कैप्टेन, कल्चरल कैप्टेन, क्रिऐटिविटी कैप्टेन, डिसिप्लिन कैप्टेन को स्लैश एवं बैज़ लगाकर सम्मानित किया गया तथा पदभार ग्रहण करवाया गया और कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई l सी.बी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षा 2024-2025 के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को गोल्ड medal of मेरिट तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l भारत देश में कला एवं संगीत का प्रख्यात विश्वविद्यालय प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ का अध्ययन केंद्र एवं परीक्षा केंद्र पूरे सरगुजा संभाग में केवल एकमात्र एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में संचालित है जिसमें डिप्लोमा और डिग्री कोर्स कराए जाते हैं l सत्र 2024 में प्राचीन कला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं में एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के तीस विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l इस परीक्षा के टॉपर्स अंशुमान सिंह, अवनि अग्रवाल और डारवीन जांगड़े को मेरिट प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया l कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा छात्र संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी गई तथा भविष्य में पढ़ाई के साथ साथ अन्य सभी क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी गई l विद्यालय के निदोशकों द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया l विद्यालय के डायरेक्टर्स एवं प्राचार्य द्वारा सभी पदाधिकारियों को आशीर्वचन एवं शुभकामनायें दी गई l
विज्ञापन