Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन : नवप्रवेशी बच्चों के लिए न्यौता भोज (सामूहिक भोजन) की भी व्यवस्था की गई

Praveen Nishee Tue, Jul 8, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेंद्रगढ़(शिक्षा विभाग )में जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के मार्गदर्शन में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के नवप्रवेशी बच्चों का तिलक, मिष्ठान्न, पुष्पवर्षा एवं उपहारों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। जिले के शिक्षाविदों ने इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार को प्रेरणादायी उपस्थिति प्रदान की.आयोजन में शा. क.उ. मा. वि. के प्राचार्य सत्येन्द्र सिंह,शा. क. (आ. ज. जा.) के प्राचार्य यू बी मिश्रा,ए. बी. ओ. सुदर्शन पैकरा,बी. आर. सी. सुन्दर कैवर्त,बी. क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्रीमती अनीता फ़रमानिया,वी क्लब की जिला सचिव प्रेरणा जयसवाल, वी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती बबीता अग्रवाल,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र पाण्डेय,सी. ए. सी. श्रीमती अल्का सहित वी क्लब के अन्य सक्रिय सदस्यगण मौजूद रहे.वी क्लब की ओर से समाजसेवी श्रीमती अनीता फरमानिया ने बच्चों को स्कूल बैग एवं कॉपियां वितरित किया.वी. क्लब की ओर से पेंसिल, रबर एवं कम्पास प्रदान किए गया।

नवप्रवेशी बच्चों के लिए न्यौता भोज (सामूहिक भोजन) की भी व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों में अपार उत्साह देखा गया।सांस्कृतिक गरिमा एवं मंच संचालन: कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती कल्पना सैमुएल ने किया। विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों श्रीमती रीता सेन, श्रीमती दमयन्ती सिंह, श्रीमती सिमरन कौर, श्रीमती संध्या मिश्रा, रविन्द्र सिंह, रोहित सिंह, सौरभ ताम्रकार, सुनील कश्यप और अंशु शर्मा ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।

मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक गोविंद दास ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि"बच्चों के शैक्षणिक जीवन की यह प्रथम सीढ़ी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम संकल्प लेते हैं कि हर बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।"

नवचेतना और भविष्य की ओर: इस शाला प्रवेश उत्सव ने बच्चों के मन में विद्यालय और शिक्षा के प्रति उत्साह और विश्वास का भाव जागृत किया। इस गरिमामयी आयोजन ने यह सिद्ध किया कि शिक्षा का सशक्त प्रारंभ ही उज्ज्वल भारत का निर्माण करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें