Advertisment

16th September 2026

BREAKING NEWS

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

संगोष्ठी में साहित्य, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण में हिंदी की भूमिका पर हुआ सार्थक विमर्श

" वर्तमान परिवेश में हिन्दी का भविष्य" बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की कलम से

मुरलीधर सिन्हा ने पूछा—कलेक्टर ने साइट का निरीक्षण किया तो क्या देखा? साइट पंजी में क्या लिखा?

मोटिवेशनल स्पीकर चंदन केवट का कार्यक्रम 13 जुलाई को : मोटिवेशनल स्पीकर चंदन केवट सहित आमंत्रित विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा

Praveen Nishee Fri, Jul 11, 2025

मनेन्द्रगढ। एमसीबी । युवा पीढ़ी के कैरियर एवं जीवन में सकारात्मक विचारों को प्रसारित करने वाले अंचल के चर्चित एवं मोटिवेशनल स्पीकर चंदन केवट का प्रेरक व्यक्तव्य रविवार को सिविल लाइन में स्थित विजय मंगलम गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित किया गया है। स्पीकर चंदन केवट, स्कूली छात्राएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रोत्साहित करेंगे। देश के सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेडा ,चेतन भगत उज्जवल पाटनी को अपना आदर्श बताने वाले चंदन केवट युवा पीढ़ी के बीच बहुत लोकप्रिय हैं और अपने प्रेरणादायक भाषणों के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका रूपा पोद्दार ने बतलाया कि विजय मंगलम गर्ल्स छात्रावास में चिकित्सा, शिक्षा, समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर के चयनित विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा । संपूर्ण कार्यक्रम विजय मंगलम छात्रावास के सभागार में वार्ड पार्षद एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर चंदन केवट सहित आमंत्रित विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें