Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकली जागरूकता रैली : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उठाया कन्या भ्रूण हत्या का मुद्दा

Praveen Nishee Sat, Oct 11, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सिविल हॉस्पिटल 220 बेड एवं आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः अस्पताल परिसर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक ने उपस्थित दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया और सामाजिक संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज की बेटी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है, आवश्यकता है उन्हें प्रोत्साहन और सुरक्षा देने की।

संस्थान के निदेशक ने कहा, “बालिका केवल परिवार की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति है। हर बेटी को शिक्षा, सम्मान और सुरक्षा मिले — यही इस दिवस का मूल संदेश है।” वहीं संस्था की संजू सोनी ने कहा, “जब बेटियाँ शिक्षित होंगी तभी समाज का वास्तविक विकास संभव होगा। हमें ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जहाँ हर बालिका सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बन सके।”

कार्यक्रम के अंत में “सशक्त नारी, सशक्त भारत” का संकल्प लिया गया।
नुक्कड़ नाटक में प्रियंका, प्रिया, सुषमा, इंग्लावती, काजल, प्रमिला, संगीता, मुस्कान, सोनम और काकुलि ने अभिनय किया, जबकि मानसी गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई। बीपीएम संतोष नायक, अभिषेक पाण्डेय के निर्देश में सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें