Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमिटी के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने किया आंदोलन का आह्वान

सवाल ये है हवा आई किसके इशारे पर.... चराग़ किस के बुझे ये सवाल थोड़े ही है....

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 : कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य, दायित्व और संगठन की विचारधारा का स्पष्ट बोध होना आवश्यक है-भीमसेन अग्रवाल

Praveen Nishee Tue, May 19, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। विधायक कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण कार्यशाला के कुशल संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों, व्यवस्थाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मंच पर जिला प्रशिक्षण कार्यशाला वर्ग प्रमुख राम लखन सिंह पैकरा, वर्ग प्रमुख भीमसेन अग्रवाल, संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले, वर्ग नियंत्रक लखन लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, वर्ग नियंत्रक डोमरू बेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पटवा तथा जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन जिला महामंत्री आशीष मजूमदार ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने जिला प्रशिक्षण कार्यशाला से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की तथा सभी कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भाजपा नेता राम लखन सिंह पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” भाजपा की कार्यकर्ता आधारित कार्यशैली को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पद्धति से कार्य करने वाली पार्टी है, जहां प्रशिक्षण की विशेष भूमिका रहती है। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ प्रवक्ता कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और कार्यपद्धति से संबंधित प्रशिक्षण देंगे।

वर्ग प्रमुख भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का मूल आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य, दायित्व और संगठन की विचारधारा का स्पष्ट बोध होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ता संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा सकें।

संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण का अर्थ अनुशासन और व्यवस्थित कार्यप्रणाली है। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पूर्व से ही पूर्ण होनी चाहिए ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने दो दिवसीय प्रशिक्षण को सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि वर्ष 2047 के भारत निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतत सीखने और संगठन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें