Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

नाबालिग और युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित : नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम जरूरी – स्वप्निल सिन्हा

Praveen Nishee Sat, Mar 7, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। जिले में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार को लेकर वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है जिससे खासकर युवा और नाबालिग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से ठोस और प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।

पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नशे से जुड़े मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। कई स्थानों पर अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है जिससे समाज का एक बड़ा वर्ग प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि नाबालिग बच्चे भी नशे की लत के शिकार हो रहे हैं जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण ही जिले में कई अप्रिय घटनाएं भी सामने आई हैं। कई परिवार इससे प्रभावित हुए हैं और सामाजिक वातावरण भी खराब हो रहा है। यदि समय रहते इस पर सख्ती से नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्वप्निल सिन्हा ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाये और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये साथ ही ऐसे स्थानों की पहचान कर वहां नियमित निगरानी रखी जाये जहां नशे के कारोबार की आशंका रहती है।

उन्होंने यह भी कहा कि केवल कार्यवाही से ही समस्या का समाधान संभव नहीं है बल्कि इसके लिये समाज को भी आगे आना होगा। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया जाना चाहिये ताकि वे इससे दूर रह सकें।

पार्षद सिन्हा ने कहा कि यदि प्रशासन और समाज मिलकर प्रयास करें तो नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम उठायेगा जिससे नशे के जाल में फंसे नाबालिगों का बचपन और युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें