Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा : जगदम्बा अग्रवाल बने एकलव्य वनवासी कल्याण आश्रम छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष

Praveen Nishee Mon, May 18, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जगदम्बा अग्रवाल बने एकलव्य वनवासी कल्याण आश्रम छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित एकलव्य वनवासी कल्याण आश्रम बालक छात्रावास समिति मनेन्द्रगढ के कार्यकाल पूर्ण होने पर आगामी तीन वर्षों हेतु नवीन समिति का गठन वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर प्रांत के कोषाध्यक्ष विनोद शुक्ला की उपस्थिति में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक- कैलाश गोयल, एवं प्रदीप ताम्रकार अध्यक्ष जगदंबा अग्रवाल, उपाध्यक्ष- गंगा यादव, सुनैना विश्वकर्मा सचिव भुपेंद्र सिंह, सहसचिव ओमप्रकाश जायसवाल कोषाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, शिक्षा प्रमुख प्रभात वर्मा, सह शिक्षा प्रमुख पुष्कर लाल तिवारी, धूपत सिंह, गीता सिंह, विश्वजीत पटेल, ममता राणा, किशोर दास, रविन्द्र मिश्रा चिकित्सा प्रमुख प्रतीक यादव का चयन किया गया। जगदम्बा अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गई कि छात्रावास में दूरस्थ क्षेत्रों जनजातीय समाज के छठवीं से बारहवीं तक के बालकों को छात्रावास में रहने एवं नगर के शालाओं में अध्ययन कराया जाता है, शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु इच्छुक पालक छात्रावास प्रमुख हरभजन सिंह से संपर्क कर सकते हैं, यह छात्रावास समाज सेवियों, और समाज के सहयोग से वर्ष 2007,08 से संचालित है, बैठक में रमेशधर दीवान, उदित नारायण सहित अनेक पदाधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें