Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण : जलजीवन मिशन,ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए योजना का पारदर्शी और सतत संचालन करे

Praveen Nishee Wed, Dec 31, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने जल जीवन मिशन के तहत मनेंद्रगढ़ विकासखंड की विभिन्न पेयजल योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति की प्रगति, गुणवत्ता और सतत संचालन का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था।

सचिव ने सबसे पहले ग्राम पंचायत पाराडोल का दौरा किया, जहां सोलर आधारित जल आपूर्ति योजना के माध्यम से घर-घर नियमित जल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर जल की गुणवत्ता और समयबद्धता पर फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने नियमित जलापूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। सचिव ने नल जल मित्रों के प्रशिक्षण और उनकी सतत भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सीरियाखोह में RCC टंकी और सोलर योजना का निरीक्षण किया। सचिव ने जल भंडारण क्षमता, वितरण प्रणाली और तकनीकी गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। ठेकेदार और सब-इंजीनियर को सरपंच तथा सचिव के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। लाई समूह जल प्रदाय योजना के तहत स्थापित 2 MLd क्षमता वाले जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया, जो 20 ग्रामों के 5222 घरेलू नल कनेक्शनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ संचालित हों, ताकि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पर्याप्त और सुरक्षित जल उपलब्ध हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें