Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

: जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में अध्यक्ष पद पर जानकी बाई कुसरो की जीती, व उपाध्यक्ष में ज्योति गुप्ता ने 14 मतों से जीत दर्ज की

Admin Tue, Mar 4, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनाव का संचालन लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ ने पीठासीन अधिकारी के रूप में किया, जबकि तहसीलदार यादवेन्द्र कैवर्त सहायक पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली सिंह उपस्थित रहीं। निर्वाचन प्रक्रिया जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अमृत सदन सभाकक्ष में सफलतापूर्वक पूरी हुई। यह चुनाव कलेक्टर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के तहत आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्वान्ह 11:00 बजे से शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले निर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई। कुल 17 सदस्यों में से 16 सदस्य उपस्थित रहे। इसके पश्चात अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई और 12:30 बजे तक संवीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर विधिमान्य नामांकनों की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित था। इस पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की जानकी बाई कुसरो और कांग्रेस की सीता देवी आयाम के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतदान दोपहर 1:15 बजे से प्रारंभ होकर 2:00 बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना की गई। परिणाम में जानकी बाई कुसरो को 11 मत मिले, जबकि सीता देवी आयाम को 4 मत प्राप्त हुए। 1 मत अमान्य घोषित हुआ और एक निर्वाचित सदस्य मतदान से अनुपस्थित रहा। इस प्रकार जानकी बाई कुसरो ने 7 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया। वहीं मनेन्द्रगढ़ में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की ज्योति गुप्ता ने कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह को 12 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भाजपा से ज्योति गुप्ता और कांग्रेस से सुरेन्द्र सिंह ने आवेदन प्रस्तुत किया। संवीक्षा के बाद नामांकन वैध पाए गए और मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम 5 बजे से 5ः30 बजे तक मतदान संपन्न हुआ, जिसमें कुल 17 में से 16 निर्वाचित सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के पश्चात ज्योति गुप्ता को 14 और सुरेन्द्र सिंह को 2 मत प्राप्त हुए, जबकि एक सदस्य अनुपस्थित रहा। इस तरह 12 मतों से जीतकर ज्योति गुप्ता उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं। अंत में निर्वाचन परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई और विजयी प्रत्याशी को पीठासीन अधिकारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निर्वाचन स्थल पर केवल निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य ही उपस्थित रहे, जिससे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें