Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

: झगराखंड कॉंग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का हाथ बीजेपी बोली कॉंग्रेस एक डूबता हुआ जहाज

Admin Mon, Apr 29, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से लोक सभा चुनाव के ठीक पहले कॉंग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है | कॉंग्रेस नेता और नगर पंचायत झगराखंड के वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पांडे ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है, रजनीश पांडे के साथ उनके समर्थक एवं वर्तमान कॉंग्रेस पार्षद तौफीक एवं खुणेश्वर ने भी भाजपा में प्रवेश लिया है | इसके अलावा झगराखंड में ही पूर्व नगर अध्यक्ष  ओमप्रकाश विश्वकर्मा भी भाजपा का दामन थाम चुके है | भाजपा में इन नेताओं के शामिल होने से कॉंग्रेस पार्टी को इस क्षेत्र में बाद झटका लगा है | कहीं न कहीं लोकसभा के चुनाव में कोरबा सीट से भाजपा को फायदा मिलेगा | नगर अध्यक्ष झगराखंड रजनीश पांडे को झगराखंड में एक कार्यक्रम में हमारे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के विधायक  श्यामबिहारी जायसवाल  एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  अनिल केशरवानी  ने पुष्प हार एवं भाजपा के अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में शामिल किया गया* | इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष  संजय सिंह, जिला महामंत्री  वीरेंद्र सिंह राणा, हसदेव मण्डल अध्यक्ष  विनोद गुप्ता, हसदेव मण्डल महामंत्री  मृत्युंजय मुखर्जी,  संतोष गुप्ता, हसदेव मण्डल उपाध्यक्ष  सौरभ गुप्ता, सोशल मीडिया दीपक देवांगन, वरिष्ठ कार्यकर्ता दानबहादुर सिंह , राजेश्वर सिंह, दिनेश गुप्ता, बाबूलाल, भगवान दास, राजकुमार, बूथ अध्यक्ष राजू गवास्कर, प्रहलाद कुमार, द्वारिका यादव, कार्तिक मौर्य, किसान मोर्चा से महामंत्री सुनिल मिश्रा,कोषाध्यक्ष भानू घोष युवा मोर्चा मंत्री शुभम् सिंह  एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे* | वहीं कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं का भाजपा में प्रवेश के बाद ऐसा लग रहा है की कॉंग्रेस आज एक डूबता हुआ जहाज हो गया है | कॉंग्रेस पार्टी के नेता पार्टी छोड़कर जाने लगे हैं अब धीरे धीरे कॉंग्रेस जनता के मन से भी उतरने लगी है | जनता से दूर जाने के वजह से ही कॉंग्रेस पार्टी के नेता भाजपा का दामन थाम रहे है |  श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा की जो राष्ट्रहित में छत्तीसगढ़ के हित के लिए भाजपा में आना चाहते है उनका हमेशा से स्वागत है |

विज्ञापन

जरूरी खबरें