Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

जनप्रतिनिधि नेता समाज सेवक समाज के सभापति कार्यकर्ता हुए सम्मिलित : गोढियारी कांदाडोगर में झरिया साहू समाज भवन का लोकार्पण अष्टप्रहरी नाम यज्ञ के साथ किया गया

Praveen Nishee Thu, Feb 5, 2026

गरियाबंद। (रोशन लाल अवस्थी की कलम से ) मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र गोढियारी कांदाडोगर में भव्य कलश यात्रा के साथ झरिया साहू समाज का सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया जहां जनप्रतिनिधि नेता समाज सेवक साहू समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण हजारों की संख्या में रहें सम्मिलित जहां पर झरिया साहू समाज के युवा युवती महिला पुरुष बाल गोपाल एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ दिन रात लगी रही झरिया साहू समाज भवन के लोकार्पण के उपलक्ष में अष्टपहरि नाम यज्ञ का आयोजन किया गया जहां हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे ,हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का मंत्र जाप किया गया जिसमें साहू समाज के स्वजातियों का आगमन चढ़ बढ़कर उपस्थिति दर्ज कराया गया साहू समाज के कार्यकर्ताओं ने अष्टप्रहरी नाम यज्ञ का संपन्न विधि विधान से विधिवत रूप से पूर्ण किया गया यह कार्यक्रम झरिया साहू समाज कांदाडोंगर परिक्षेत्र के सभापति देवशरण साहू शिक्षक केंद्रीय अध्यक्ष कीर्तन साहू के नेतृत्व एवं चार गढ़ झरिया साहू समाज के सहयोग से आयोजित किया गया जहां पर साहू समाज के सभापतियों का जनप्रतिनिधियों नेता का स्वागत अभिनन्दन करते हुए साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया आपको बता दे की कांदाडोगर ग्राम गुढ़ियारी के शिक्षक एवं समाज सेवक जयमल यादव एवं माता बहनों महिला पुरुष युवा युवती द्वारा सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया जिस स्थान पर 8 बालिका संकीर्तन मंडलियों के द्वारा 24 घंटा हरे कृष्णा हरे राम का मंत्र जाप किया गया एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले माता बहने सज्जनों को साहू समाज प्रमुखों के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें चारगढ साहू समाज के कार्यकर्ता सभापतियों का विशेष योगदान रहा यह अष्टपहरि नाम यज्ञ कार्यक्रम पूरे क्षेत्र की सुख शांति के लिए किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें