म्यूल अकाउंट (Mule Accounts) की त्वरित पहचान : साइबर सुरक्षा हेतु जिला पुलिस एवं बैंक प्रबंधकों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित
Praveen Nishee Wed, Dec 3, 2025
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, दीपक झा तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन में आज जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में साइबर सेल मनेंद्रगढ़ द्वारा विभिन्न बैंक प्रबंधकों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।बैठक का उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम, बैंक–पुलिस के बीच त्वरित समन्वय एवं तकनीकी कार्यवाही को और प्रभावी बनाना था।
बैठक के मुख्य बिंदु में म्यूल अकाउंट (Mule Accounts) की त्वरित पहचान, Put on Hold प्रक्रिया और संदिग्ध खातों की नियमित निगरानी। साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त फ्रॉड अमाउंट को समय रहते फ्रीज़ करने तथा पीड़ितों की राशि रिकवरी में तेजी लाने हेतु संयुक्त कार्य योजना।
फिशिंग, UPI फ्रॉड, ऑनलाइन टास्क/इन्वेस्टमेंट स्कैम, व्हाट्सऐप हैकिंग सहित बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति बैंक स्टाफ को सतर्क रहने और ग्राहकों को जागरूक करना की वे किसी प्रलोभन या लापरवाही के कारण किसी अन्य को अपना खाता उपयोग न करने देवे. फर्जी KYC, नकली दस्तावेजों एवं संदिग्ध खातों को रोकने हेतु बैंकों में मौके पर सत्यापन प्रक्रिया लागू करने पर बल।
साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित कराने पर विशेष बल। इंटर-बैंक सहयोग, डिजिटल साक्ष्य संरक्षण, ट्रांज़ेक्शन ट्रैकिंग एवं इंटरस्टेट समन्वय को और मजबूत बनाने हेतु दिशा-निर्देश।
साइबर सेल मनेंद्रगढ़ साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, पुष्कल सिन्हा, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र ठाकुर, राकेश तिवारी उपस्थित बैंक अधिकारी: उदय सिंह (SBI), संतोष सोनी (BOB), उदित कश्यप (DCCB), प्रवीण वर्मन (IndusInd), मनीष झारिया (Axis), योगेंद्र सिंह (UBI), सतपाल सिंह (Axis), साकेत सौरभ (BOI), प्राग सुहाने (HDFC) अमित गुप्ता व राहुल जायसवाल (IDFC First), धनेश्वर बावले (PNB) बैठक में सभी अधिकारियों ने साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस विभाग को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया.
विज्ञापन