Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: वन विभाग बना मुक दर्शक ,मुनारा बना कांग्रेस पार्टी के प्रचार का साधन - कमला गड़देवा

Admin Mon, May 15, 2023

जनकपुर । एम् सी बी। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री कमला गड्डदेव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एमसीबी जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा मे कार्यकर्तागण चुनाव प्रचार में जुट गए है।  चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए नियमों को ताक मे रख कर सरकारी सम्पत्ति का उपयोग चुनाव प्रचार में किया जा रहा है तथा जिला के सीमावर्ति से लेकर भरतपुर तक वन विभाग व राजस्व विभाग के द्वारा बनाए गए मुनारे को कांग्रेस के द्वारा चुनाव प्रचार के लिए उपयोग किया जा रहा जिसकी वजह से मुनारों में पंजे के निशान समेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व डॉ. चरणदास महंत जिंदाबाद के नारे लिख जाने से बदरंग हो हो गए है। बीते दिनों विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत का दौरा जनकपुर क्षेत्र में था, इस दौरान वन विभाग के मुनारों को भी प्रचार का साधन बनाया गया। बरेल से लेकर जनकपुर तक सड़क किनारे बने मुनारों को जमकर प्रचार किया गया। मुनारो से जंगल की पहचान होने के साथ कई उपयोग है,पूर्व में मुनारों में सफेद रंग से पोताई कराने के बाद नम्बर लिखवाया गया था, जो अब नहीं दिख रहा है। दरअसल मुनारो की स्थित से पटवारी समेत राजस्व विभाग के अधिकारी सीमांकन करते हैं, लेकिन अब वन विभाग के मुनारो पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। इससे पहले इसका राजनीतिक रूप से कभी उपयोग नहीं देखा गया है। तथा मुनारों के स्वरूप को परिवर्तन करना लोक संपत्ति निरूपण अधिनियम के तहत भी गैर जमानती अपराध है। तथा उक्त कार्यवाही किये जाने पर दो वर्ष की सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। विज्ञप्ति के माध्यम से प्रशाशन को बतलाना चाहूंगी की उक्त क्रियाकलाप् के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही किया जाते जिससे ग्रामीण क्षेत्रो व वन विभाग मे बने मुनारो को सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें