Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: ग्राम बंजी में श्रावण सोमवार के अवसर पर बंजी में निकाली गई कांवर यात्रा

Admin Tue, Aug 13, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। श्रावण मास का पवित्र महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। भगवान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा अपनी अपनी श्रद्धानुसार भजन, कीर्तन, शोभायात्रा एवं कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। ग्राम बंजी में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों द्वारा जिनमें सरपंच ग्राम पंचायत बंजी तथा शिव-शक्ति मानस मंडली एवं जागो संस्थान बंजी अध्यक्ष परमेश्वर सिंह  के अगुवाई में जय जोगी डोंगरी मंदिर बंजी के समीप प्राकृतिक झील महादेव गड़ई से जल भराव कर अपनी अपनी कांवर सजाकर कांवरियों द्वारा धूमधाम से बाजे गाजे के साथ ध्वजा पताका लहराते हुए जिसमें बुजुर्ग महिलाएं एवं बच्चे तथा युवा वर्ग शामिल होकर 8 किलो मीटर की पैदल यात्रा कर अल्हा माड़ा धाम ग्राम बंजी पहुंचकर शिवलिंग पर श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया गया। तत्पश्चात भक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का अखंड पाठ किया गया। और अल्हा माड़ा धाम में ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की गई। इस कांवर यात्रा कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बंजी एवं समीपस्थ ग्राम बुंदेली, पाराडोल एवं गुरचहवा के शिव भक्तों ने सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उप सरपंच ग्राम बंजी- सत्यनारायण सिंह, नारायण पंडा, कन्हैयालाल, देव कुमार, चंद्रशेखर साउंड, जगसाय, पटेलिन श्रीमती देवकुवर, सावित्री सिंह, सुखनी कुर्रे, दुर्गा देवी, कविता सिंह और ममता सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई तथा माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय गुरचहवा के शिक्षक जिनमें दुर्गावती तिग्गा, मंजू भगत, पुनीता कंवर, पवन कुमार कैवर्त ने सहयोग प्रदान किया। कांवर यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय एवं नवयुवक- नवयुवतियों को ऐसे धार्मिक और पुनीत कार्यों में हमेशा मन लगा रहे कहकर मेवालाल शिक्षक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें