Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में जिला स्तरीय आयोजन : "कारगिल विजय दिवस : शौर्य, बलिदान और विजय की अमर गाथा"- रामनरेश राय

Praveen Nishee Sat, Jul 26, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी ।वर्ष 1999 में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर पाकिस्तान की सेना ने छिपकर घुसपैठ की। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि जिनके खिलाफ वे खड़े हैं, वे भारतीय सैनिक हैं – जिनका हौसला पर्वत से भी ऊँचा है, और जिनका संकल्प मौत से भी मजबूत है।

उक्ताशय के उदगार कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आयोजन के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय व्यक्त कर रहे थे.इस अवसर पर मंच पर जिला शिक्षा अधिकारी आर पी मिरे, बी ई ओ गोपाल कृष्ण दुबे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव,श्रीमती रीमा यादव अध्यक्ष नगर पंचायत झगराखंड,श्रीमती ललिता रमा यादव अध्यक्ष नगर पंचायत खोगापानी, रोहित वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष,पार्षद सुनैना विश्वकर्मा, नीलू जायसवाल, सुशीला सिंह,श्रीमती माया प्रमुख रूप से मौजूद रहे.इनके साथ ही पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव,आशीष मजूमदार,आलोक जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह,संजय सिंह सेंगर,जसपाल सिंह,गुरजीत सिंह खनूजा,विनीत जायसवाल, जयंती यादव, आनंद ताम्रकार समेत नगर के गणमान्य जन काफी संख्या में मौजूद रहे.

सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजनन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके उपरांत शहीद राजेश पटेल की बहन श्रीमती बेबी पटेल,सेवानिवृत सैनिक रमेश चंद्र का स्वागत अतिथियों ने शाल,श्रीफल भेंट कर किया. स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आर पी मिरे ने कहा कि आज हम सब यहाँ 26 जुलाई – कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एकत्र हुए हैं। यह दिन भारतीय सेना की अद्वितीय वीरता, साहस और बलिदान का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब-जब देश की सीमाओं पर संकट आया है, हमारे जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की है। आज आप सभी इस अवसर पर उपस्थित हुए इसके लिए मैं आप सभी का स्वागत अभिनंदन करता हूं.

इस मौके पर विद्यालय के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक भाषण व गीत प्रस्तुत किये.उद्बोधन की कड़ी में प.रामचरित द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऑपरेशन विजय के अंतर्गत हमारे वीर जवानों ने जान की बाज़ी लगाकर दुश्मन को खदेड़ा और हर चोटी पर तिरंगा फहराया। कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज पांडे, ग्रेनेडियर योगेंद्र यादव और राइफलमैन संजय कुमार जैसे अनेक नाम आज भी हर भारतवासी के दिल में बसते हैं।जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि

यह दिवस सिर्फ विजय का नहीं, स्मरण और संकल्प का भी दिन है —स्मरण उन शहीदों का, जिन्होंने हमारे आज के लिए अपना कल बलिदान कर दिया।

विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव ने कहा कि आज हम सब संकल्प इस बात का ले कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं, एक सशक्त, समर्पित और समृद्ध राष्ट्र.आज हम जिन स्कूलों में पढ़ रहे हैं, जिस छत के नीचे सुरक्षित हैं, वो सब संभव हुआ है उन सैनिकों की वजह से, जो सरहद पर डटे हुए हैं।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने कहा कि 26 जुलाई... ये दिन है बलिदान, साहस और मातृभूमि के लिए मर-मिटने वाले रणबाँकों को सलाम करने का।आज हम जिस खुले आसमान के नीचे साँस ले रहे हैं, जिस शांति में पढ़-लिख रहे हैं, वो किसी सौभाग्य से नहीं मिला —

ये सब मिला है उन सैनिकों की वजह से, जिन्होंने कारगिल की बर्फीली चोटियों पर मौत को हरा कर तिरंगा लहराया। शिक्षक इरफ़ान ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि कारगिल युद्ध ने हमें सिखाया कि वीरता वर्दी से नहीं, हौसले से आती है। देशभक्ति भाषणों से नहीं, बलिदान से सिद्ध होती है। और आज़ादी केवल एक अधिकार नहीं, एक जिम्मेदारी है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे ने इस मौके पर छात्र-छात्राओं का आवाहन करते हुए कहा कि“अगर आप एक अच्छे विद्यार्थी बनें, एक सच्चे नागरिक बनें, तो यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि उन शहीदों को, जिन्होंने अपने आज को हमारे कल पर न्यौछावर कर दिया।”आइए, सब मिलकर गर्व से कहें:भारत माता की जय.कार्यक्रम का कुशल संचालन नारायण तिवारी व सरिता मिश्रा ने किया.इस अवसर पर विद्यालय परिवार से रामआश्रय शर्मा, यू बी मिश्रा,संजीव कुमार,सूर्योदय,इरफ़ान,नीरज द्विवेदी, द्वारिका मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, विनोद पाण्डेय,मोमिता चक्रवर्ती, समेत विद्यालय के छात्राएं काफी संख्या में मौजूद रहे. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ.

विज्ञापन

जरूरी खबरें