Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित हुई खैरून हाशमी

Admin Fri, Jan 12, 2024

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी । हिंदी साहित्य समिति द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती कन्या महाविद्यालय की छात्रा खैरून हाशमी ने पूरे जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया। स्वामी विवेकानंद जयंती के परिप्रेक्ष्य में प्रायोजित विजेता छात्रों के सम्मान समारोह में, महाविद्यालय के भी काम अंतिम वर्ष की छात्रा खैरून हाशमी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदी साहित्य समिति के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ योगाचार्य सतीश उपाध्याय सरस्वती कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य पी एन तिवारी , विकास विद्यालय के वरिष्ठ प्राचार्य वेद प्रकाश पांडे, माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक हीरालाल केवट प्राथमिक खंड के प्रधान पाठिका ममता अग्रवाल उपस्थित थी। प्राचार्य वेद प्रकाश पांडे ने राष्ट्रीय युवा दिवस, एवं स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस मनाने के पक्षो का का उल्लेख करते हुए कहा कि- स्वामी विवेकानंद, युवाओं की ऊर्जा एवं उनके विश्वास के प्रतीक थे वे अध्ययन के लिए एकाग्रता पर बल दिया करते थे उनका कहना था कि जब तक तुम अपने आप पर भरोसा नहीं कर सकते तब तक तुम्हें ईश्वर पर भी भरोसा नहीं हो सकता।महाविद्यालय के प्राचार्य पी एन तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि- जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ी भूल है। कार्यक्रम में विशेष रूप से पुरस्कार वितरण करते हुए योगाचार्य श्री उपाध्याय ने सरस्वती विकास महाविद्यालय के सांस्कृतिक एवं साहित्य गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालकों में सर्वांगीण विकास तभी हो सकता है जब वह अध्ययन के साथ अपनी रुचि अनुसार विविध विषयों की प्रतियोगी परीक्षाओं में विश्वास एवं लगन से सम्मिलित हों। माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक हीरालाल केवट ने विद्यार्थियों में साहित्यिक प्रतिभा के लिए संकल्पित हिंदी साहित्य भारती के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मनेद्रगढ़ के लिए बहुत गौरव की बात है की वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय की सक्रियता से सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में स्कूलों के बच्चों की एक नई समझ विकसित हो रही है। पुरस्कार सम्मान समारोह में वेद प्रकाश पांडे ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलाया। कार्यक्रम में भावना यादव ,सरिता सिंह नीलिमा साहू शिखा उपाध्याय ,सुषमा श्रीवास्तव एवं कॉलेज के अन्य प्राध्यापक एवं छात्राएं , अभिभावक में उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश पांडे और प्राचार्य पी एन तिवारी ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें