Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

नशा विरोधी अभियान के तहत : खडगवां पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

Praveen Nishee Sun, Apr 20, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्री चंद्रमोहन सिंह द्वारा लगातार चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना खडगवां पुलिस को अवैध महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.04.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक सफेद रंग के स्कूटी में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिकी करने हेतु बंजारीडाड़ की ओर से परिवहन करते दुबछोला चिरमिरी की ओर आ रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिह व अति० पुलिस अधीक्षक अशोक वांडेगावकर के निर्देशानुसार, एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर हमराह स्टाफ गवाहों को साथ लेकर शराब रेड कार्यवाही पर रवाना होकर ग्राम ठग्गांव सिटीपाथर घुरघेला नाला के पास घेराबंदी कर एक स्कूटी चालक को रोका गया पूछताछ करने पर अपना नाम दिलीप गुप्ता पिता प्रेम लाल गुप्ता निवासी टिकरापारा बडी बाजार चिरमिरी का होना बताया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी, एवं एक सफेद रंग के झोला में हाथ भठठी का बना महुआ शराब सफेद रंग के प्लास्टिक पन्नी मे 30 पैकेट कुल मात्रा- 22.500 लीटर कीमती 3375 रूपये एवं एक पुरानी सफेद रंग का इस्तेमाली जुपीटर स्कूटी क. सीजी 16 सीक्यू 5990 कीमती करीब 50000 रूपये कुल जुमला 53375 रूपये का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 85/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 20. 04.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं एक अन्य मुखबीर सूचना पर ग्राम पैनारी जडहरियापारा का उमेश यादव पिता जमुना प्रसाद यादव द्वारा अपने घर के परछी मे गोवा अंग्रेजी शराब को मिटटी में दबाकर रखकर बिकी करता है कि सूचना प्राप्त कर स्टाफ एवं गवाहो को साथ मे लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया जो उमेश यादव के घर के पास से म० प्र० निर्मित गोवा अंग्रेजी शराब कुल 26 पाव कुल शराब 4.680 लीटर कीमती 3900 रूपये का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपी के विरूद्ध अप. क. 84/25 धारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण जमानतीय धारा का होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां उप निरीक्षक विजय सिह, सउनि नईम खान, प्र. आर. 91 हरिश शर्मा, आर. 104 अखिलेश जायसवाल, म. आर. 247 चन्द्रलेखा सिंह, सैनिक 36 प्रमोद साहू का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें