Advertisment

3rd July 2026

BREAKING NEWS

मैंने ऐ सूरज तुझे पूजा नहीं,समझा तो हैं..... मेरे हिस्से में भी थोड़ी, धूप आनी चाहिये....

शहडोल - नागपुर ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से चलाने की मांग

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

: कोरिया भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर किया गया रक्तदान

Admin Sun, Sep 17, 2023

कोरिया। बैकुंठपुर।  देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन जहां पूरे कोरिया जिले के भाजपा नेता पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया और आमजनों में खुशियां बांटी तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व ऊर्जावान जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर समूचे मरीजों के लिए खुशियों का पल लेकर आया।अवगत करा दें की 17 सितंबर को पूरे देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का अवतरण दिवस मनाया गया।जिसके मद्देनजर कोरिया जिले में भी प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में पहले तो भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन सभी भाजपा परिवार के द्वारा मनाया गया।जिसके बाद जिले के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में बैकुंठपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया व सेवा पखवाड़े अंतर्गत दायित्व निर्वहन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, शैलेश शिवहरे,मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह,युवा मोर्चा जिला महामंत्री कुणाल जायसवाल सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें