Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: कोरिया प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम का भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम हुआ संपन्न , विधायक भईया लाल राजवाड़े व रेणुका सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई रहे उपस्थित

Admin Mon, Mar 11, 2024

कोरिया। बैकुंठपुर ।  विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद रामानुजगंज से भाजपा विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास,किसान कल्याण विभाग,आदिमजाति ,अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री राम विचार नेताम का 11 मार्च को कोरिया आगमन हुआ । मंत्री राम विचार बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव में बड़े नेता के रूप में चुनावी रैलियां भी कर चुके हैं और चुनाव प्रचार में उन्हें काफी लोगों ने सुना भी था साथ ही अब वो कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं जिनका आज 11 मार्च को बैकुंठपुर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आगमन हुआ जिस दौरान कोरिया और एम सी बी जिले के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मंत्री राम विचार नेताम का फूल माला से स्वागत किया और सभी ने भेंट मुलाकात किया ।चूंकि हाल ही में लोकसभा चुनाव भी संपन्न होना है और जिसके लिए संगठनात्मक गतिविधियां भी दुरुस्त रहे उस पर भी भाजपाईयों से चर्चा की गई।तत्पश्चात मंत्री राम विचार नेताम,बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े,भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह कोरिया जिले के प्रशासनिक बैठक के लिए रवाना हुए।भेंट मुलाकात में मुख्य रूप से बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े,भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह,कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,एमसीबी भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी,कोरिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू ,नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ,विमलकांत गुप्ता,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें