Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

रोशनलाल अवस्थी की कलम से.... : कोसरिया महरा समाज ने जताया कड़ा विरोध, जिला पंचायत अध्यक्ष की छवि धूमिल करने की साजिश का आरोप

Praveen Nishee Wed, Jan 21, 2026

गरियाबंद। जिले में वायरल हुए एक वीडियो प्रकरण को लेकर सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोसरिया महरा समाज, जिला गरियाबंद ने पूरे मामले पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है। समाज का आरोप है कि इस वायरल वीडियो के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप की छवि को जानबूझकर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

कोसरिया महरा समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, वह एडिटेड, भ्रामक और तथ्यहीन है। समाज का दावा है कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है, ताकि एक जनप्रतिनिधि की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सके। यह कृत्य न केवल व्यक्तिगत छवि पर आघात है, बल्कि पूरे समाज को बदनाम करने की दुर्भावनापूर्ण कोशिश भी है।

समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस प्रकार के षड्यंत्र को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की गतिविधियों पर समय रहते रोक नहीं लगी, तो इससे सामाजिक सौहार्द और जनविश्वास को गंभीर क्षति पहुंच सकती है।

कोसरिया महरा समाज ने यह भी निर्णय लिया है कि वायरल वीडियो फैलाने और उसे प्रचारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। समाज का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की अफवाहों और झूठे प्रचार के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं समाज को बदनाम करने का दुस्साहस न कर सके।

समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले की तकनीकी जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि वीडियो किसने, किस उद्देश्य से और किस प्लेटफॉर्म से वायरल किया। साथ ही दोष सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कोसरिया महरा समाज ने अंत में कहा कि वह सत्य और न्याय के पक्ष में खड़ा है तथा समाज और जनप्रतिनिधियों की गरिमा की रक्षा के लिए हर वैधानिक कदम उठाने को प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें