Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

: कृशा धवल पटेल व शशांक शेखर तिवारी ने बढ़ाया विद्यालय एवं जिले का गौरव राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में हुआ चयन

Admin Sat, Nov 9, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों ने रायपुर में भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) के द्वारा विद्यार्थियों में अपने देश के प्रति जागरूकता बनाये रखने के उद्देश्य से भारत के इतिहास, विरासत व संस्कृति पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। इस क्रम में नगर के विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के कक्षा सातवीं की छात्रा कृशा धवल पटेल व कक्षा आठवीं के छात्र शशांक शेखर तिवारी ने रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। उल्लेखनीय है कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के कुल 9 जिलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इन सभी विद्यार्थियों के मध्य तीन चक्रों में भारत के इतिहास, विरासत व संस्कृति पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर किया गया जिसमें कम से कम समय में अधिक से अधिक से अधिक प्रश्नों का उत्तर देकर विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ के कृशा धवल पटेल व शशांक शेखर तिवारी ने प्रतियोगिता को जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विजयी होने के साथ ही इनका चयन अगले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है। भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) कोरिया चेप्टर के संयोजक रमेशचन्द्र सिंह, सह-संयोजक अशोक जायसवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं स्थायी सदस्य डाॅ. विनोद पाण्डेय, डाॅ. नरेश चावड़ा, शिव गुप्ता एवं राजेश जायसवाल ने विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ के कृशा धवल पटेल एवं शशांक शेखर तिवारी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई व शुभकामनाए दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए बधाई दी है। विद्यार्थियों के द्वारा राज्य स्तर पर अपने क्षेत्र व विद्यालय का नाम रौशन करने पर संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर व सचिव संजय सेंगर ने विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है, साथ ही इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों के मार्गदर्शक शिक्षक निशान्त मौर्य को उनके सराहनीय सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें