एकलव्य वनवासी बालक छात्रावास में मकर सक्रांति पर्व मनाया गया : कुबेर जी की लडडू की नीलामी हुई, 80000 की अधिकतम बोली श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री ने लगाई
Praveen Nishee Mon, Jan 19, 2026
मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। बनवासी कल्याण आश्रम चैनपुर मनेंन्द्रगढ़ में मकर सक्रांति पर्व मनाया गया इस अवसर पर कुबेर जी की लड्डू की नीलामी की गई साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,उपस्थित थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संघ चालक नीरज अग्रवाल, पूर्व विधायक चंपा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव,लखन लाल श्रीवास्तव, लायंस क्लब के कौशल अरोड़ा उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि के रूप में श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम का गठन 1952 में वन योगी बाला साहब देशपांडे ने वनवासी क्षेत्रों में निवास करने वाले सभी बंधु बांधव के समग्र विकास के लिए किया, जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य शामिल है।। जशपुर प्रांत में समाज के सहयोग से प्रकल्प और आयाम संचालित है, समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से छात्रावास सहित अनेक प्रकल्प चल रहे हैं।। समस्त जनजाति समाज का सर्वांगीण विकास ही कल्याण आश्रम का उद्देश्य है।
यह आयोजन हमारी परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक सहभागिता को सशक्त करने वाला रहा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और समरसता का संदेश भी प्रसारित हुआ।
इस प्रकार के आयोजन सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं तथा लोक संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी आयोजकों एवं सहभागियों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं।
नीरज अग्रवाल ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम मनेंद्रगढ़ में छात्रावास का संचालन कर दूरस्थ क्षेत्र के जनजाति समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रही हैं। समाज में समरसता का भाव जागृत हो इसके लिए अनेक सेवा प्रकल्पों का संचालन किया जा रहा है।। सारे कार्य समाज के सहयोग से हो रहा है।
वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत कोषअध्यक्ष विनोद शुक्ला ने मकर संक्रांति पर्व मनाने के उद्वेश्य की जानकारी दी कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज को जोड़ना है, शहर वासी और ग्राम वासी सब एक है सामाजिक सद्भाव और समरसता का भाव जागृत करना मुख्य उद्देश्य है।।
कुबेर जी के लड्डू की नीलामी कार्यक्रम में कुबेर के लड्डू की नीलामी की गई। जिसमें सभी ने बोली लगाकर नीलामी में भाग लिया अंतिम में 80000 की बोली मंत्री ने लगाकर कुबेर जी की लड्डू प्राप्त की, इस राशि का उपयोग छात्रावास के बच्चों के लिए किया जाएगा।।
कार्यक्रम में प्रांत कोषाध्यक्ष विनोद शुक्ला, अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य उजीत नारायण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ,आर डी दीवान, महिला समिति की नगर संरक्षिका श्रीमती सुमन अग्रवाल, माहेश्वरी सिंह, जसपाल कालरा,सुनैना विश्वकर्मा, श्रीमती भावना गुप्ता, श्रीमती रुचि गुप्ता, ममता राणा, जगदंबा अग्रवाल, राजेश जायसवाल, सरजू यादव, गंगा यादव, समर बहादुर सिंह , जे.के.सिंह, दिनेश्वर मिश्रा,श्याम सुंदर पोद्दार, रघुनाथ पोद्दार, सतीश उपाध्याय, मनीष अग्रवाल, पंकज जैन , कमलू मार्को, जयचंद बोथरा ,हरभजन सिंह, संजय सेंगर,रितेश श्रीवास्तव, राजकुमार पांडे, डॉ निशांत श्रीवास्तव, डॉ पूर्णिमा सिंह,प्रतिमा पटवा,नरोत्तम शर्मा, प्रभात वर्मा, सी. एल, नागवंशी, विवेक अग्रवाल,मनोज केशरवानी, रविन्द्र मिश्रा, काशी प्रसाद, मनीषा पांडे, सहित सेवा भारती छात्रावास, शंकरगढ़ , कठौतिया की छात्राओं ने मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसका सभी ने उत्साह वर्धन किया ।छात्रावास के बच्चों के पालक गण मौजूद रहे।। कार्यक्रम का संचालन रितेश श्रीवास्तव और ममता राणा ने किया

विज्ञापन