Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: डिस्ट्रिक्ट कुडो एसोशियेशन एमसीबी के कुडो खिलाडियों ने चतुर्थ कुडो ट्रेनिंग सेमीनार एवं तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कुडो चैंपियनशिप मे  हिस्सा लिए और पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया

Admin Sat, Aug 24, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। चतुर्थ कुडो ट्रेनिंग सेमीनार एवं तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कुडो चैंपियनशिप मे एमसीबी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया - तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कुडो-कराते चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन दुर्ग जिले के पदनाभापुर मे स्वामी विवेकानंद हाल मे किया गया । टूर्नामेंट मे छत्तीसगढ़ राज्य के 20 जिलो से 650 छात्र/छात्राओं ने हिस्सा लिया । बालक एवं बालिका वर्ग मे , सब जूनियर , जूनियर , एवं सीनियर कैटेगारी के खिलाडियों ने अपना दम् खम दिखाया । डिस्ट्रिक्ट कुडो एसोशियेशन एमसीबी के कुडो खिलाडियों ने भी हिस्सा लिए और पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया । पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों मे 21 वर्ष से ऊपर कैटेगारी मे ( PI -230 ) कुमारी श्रुति सोनवानी ने स्वर्ण पदक, (PI -220 ) तरु सिंह रजत पदक जीता । 16 से 19 वर्ष बालिका कैटेगारी मे (PI -210 ) पुष्पा यादव स्वर्ण पदक, (PI -210 ) बालक वर्ग मे नारायण सिंह रजत पदक , बालिका 14 से 16 वर्ष के -45 कि ग्रा. वजन वर्ग मे एलीजाबेद किंडो ने रजत पदक , -50 वजन वर्ग मे गीता सिंह ने कंस्या पदक जीता , बाकी खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किये , राजकुमार सिंह , राकेश सिंह , प्रभावती , जिला कुडो संघ एम.सी.बी. के सचिव सेंसाई हेमलाल पनिका (कुडो ब्लैक बेल्ट- सोदान ) अध्यक्ष अजय चौहान ने एवं समस्त कुडो परिवार ने विजयी हुये खिलाडियों को आगामी होने वाले राष्ट्रीय कुडो चैंपियन मे चयनित किये जाने पर बधाई दी ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें