Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने नागपुर-शहडोल-नागपुर चलने वाली ट्रेन को अम्बिकापुर से नागपुर चलाने की मांग उठाई

Admin Sat, Oct 7, 2023

अनूपपुर । इंटक के प्रदेश सचिव विक्रमा सिंह अपने इंटक के एक प्रतिनिधी मंडल के साथ बिजुरी रेलवे स्टेशन पहुॅंच कर  अश्विनी वैश्णव ,केन्द्रीय रेल मंत्री-भारत सरकार, नई दिल्ली एवं डी.आर.एम. एस.ई.सी.आर. बिलासपुर (जोन) के नाम बिजुरी रेलवे स्टेशन मास्टर को गाडी संख्या 11201/11202 नागपुर-शहडोल-नागपुर को अम्बिकापुर-नागपुर -अम्बिकापुर से परिचालन किये जाने का ज्ञापन सौपा । ,इंटक ने अपने ज्ञापन में कहा हैकि बडे ही हर्ष का बिषय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,बिलासपुर मंडल आदिवासी बहुल्य व श्रमिक बहुल्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र के क्षेत्रवासी लम्बें समय से अम्बिकापुर से नागपुर के आलावे कई ट्रेन लगातार मांग करते रहे है। जिसमें आप के द्धारा शहडोल से नागपुर के मध्य गाडी संख्या 11201 /11202 का परिचालन का भव्य शुभारम्भ कल किया गया । मध्यप्रदेश इंटक के अध्यक्ष  आर.डी.त्रिपाठी  एवं प्रदेश इंटक परिवार के तरफ से  अश्विनी वैष्णव ,रेल मंत्री-भारत सरकार,नई दिल्ली एव  डी.आर.एम. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर (जोन) का हम सभी इंटकजन वदंन-अभिनंद व आभार व्यक्त करते है । यह कि  शहडोल से नागपुर रेल परिचालन के निर्णय से बुढार, अमलाई, जिला अनूपपुर ,बैकुण्ठपुर, अम्बिकापुर क्षेत्र के रहवासी सरकार द्धारा किया गया व्यवहार छलपुर्ण लगता है और लोकहीत, जनहीत की बातें भी महज खोखली लगने लगती है । आप निवेदन है कि मजदूर संगठन इंटक के पत्र पर गम्भीरता से आदिवासी अंचल में विकास के दृष्टगत अपने निर्णय पर पुर्नविचार करते हुये गाडी संख्या - 11201/11202 का परिचालन अम्बिकापुर-नागपुर-अम्बिकापुर करने महती कृपा करे। आप के इस सराहनीय पहल से पुरा आदिवासी अंचल आप का सदैव कृतज्ञ रहेगा । इंटक प्रतिधिधि मंडल में इंटक जिला अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह , इंटक जिला कोषाध्यक्ष सोनू सिंह ,इंटक नगर अध्यक्ष समेश यादव ,इंटक ब्लाक महामंत्री अशोक तिवारी ,नगर महामंत्री तेजभान सिंह , आमप्रकाश त्रिपाठी, राकेश पाल , नगर महामंत्री गगांराम नामदेव , दीलिप यादव, उमाकान्त प्रजाप्रति, केदारनाथ जोगी, छोटेलाल प्रजाप्रति, दुकालू यादव, राहूल साहू, आनन्दमोहन, विवके परिहार, रामखेलावन आदि शामिल रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें