Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: विकसित भारत के निर्माण में ये युवा विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे- लखनलाल साहू

Admin Tue, Oct 10, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। केंद्रीय विद्यालय, बिलासपुर में दिनांक 06 एवं 07 अक्टूबर 2023 को आयोजित संभाग स्तरीय 34वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय झगराखण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, भिलाई दूसरे एवं केंद्रीय विद्यालय, महासमुंद तीसरे स्थान पर रहे । प्रतियोगिता में बिलासपुर के पूर्व सांसद  गोविंद राम मिरी,  लखनलाल साहू, केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के सहायक आयुक्त  रविंद्र कुमार, केंद्रीय विद्यालय दुर्ग के प्राचार्य  यू.एस. मिश्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई । 53 बच्चों की टीम में शिवम जायसवाल ने प्रधानमंत्री, अनमोल सिंह ने नेता विपक्ष जबकि नदिया शेख ने सभापति की भूमिका का निर्वहन किया । उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए नदिया शेख, आनंदिता मित्रा, आशीष शर्मा, रिया द्विवेदी, अलीशा सिंह एवं प्रतीक झा को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया गया । पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में ये युवा विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। प्रभारी प्राचार्य  देवेंद्र प्रसाद चौबे ने कार्यक्रम प्रभारी श्री अभिषेक कुमार गुप्त एवं पूरे टीम की तारीफ करते हुए उन्हें आगामी जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें