Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

बहुप्रतीक्षित चिरमिरी-नागपुर रोड हॉल्ट रेल परियोजना अब तेजी पकड़ी : चिरमिरी-नागपुर रोड हॉल्ट रेल परियोजना के लिए 24 से 27 मार्च तक होगा भूमि सर्वे, 5 गांवों में 163 खसरे प्रभावित

Praveen Nishee Tue, Mar 24, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। रेलवे की बहुप्रतीक्षित चिरमिरी-नागपुर रोड हॉल्ट रेल परियोजना अब तेजी पकड़ रही है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, मनेंद्रगढ़ से जारी जानकारी के अनुसार परियोजना के तहत प्रभावित गांवों में भूमि अधिग्रहण हेतु संयुक्त सर्वे कार्य 24 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इस दौरान 24 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक ग्राम बंजी और सरोला में सर्वे होगा, जबकि 26 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक ग्राम चिरईपानी, खैरबना और चित्ताझोर चित्त (तहसील चिरमिरी) में सर्वे किया जाएगा। सर्वे कार्य प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें भूमि का चिन्हांकन, पंचनामा, फोटोग्राफी, भूमि उपयोग का परीक्षण तथा संरचनाओं जैसे मकान, पेड़, कुआं, नलकूप आदि का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा।

इस परियोजना में कुल 5 गांवों के 163 खसरे प्रभावित होंगे, जिनमें बंजी के 55, सरोला के 11, चिरईपानी के 41, खैरबना के 34 और चित्ताझोर के 22 खसरे शामिल हैं। प्रशासन ने सभी प्रभावित भूस्वामियों, सह-स्वामियों एवं कब्जाधारियों से अपील की है कि वे अपने भूमि संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे खसरा, बी-1, ऋण पुस्तिका, विक्रय पत्र, बंटवारा, न्यायालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी आदि के साथ निर्धारित तिथियों में मौके पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सर्वे टीम को सहयोग प्रदान करें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति सर्वे के दौरान अनुपस्थित रहता है या सहयोग नहीं करता है, जिससे आवश्यक तथ्य छूट जाते हैं, तो भविष्य में उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें