Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

: विवेकानन्द महाविद्यालय में महापुरूषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान माला आयोजित

Admin Tue, Mar 5, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय एमसीबी में महापुरूषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के मार्गदर्शन में व्याख्यान माला का आयोजन हुआ जिसमे महाविद्यालय में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय अधिकारी नारायण नामदेव, नीरज अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कोरिया के संघ चालक ठाकुर प्रसाद केसरी, मनेंद्रगढ नगर संघ चालक तथा प्राचार्य डॉ विश्नोई द्वारा दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथि देवो भवः के भाव से समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत छात्र छात्राओं के समक्ष नारायण नामदेव द्वारा अपना उदबोधन गीत सत्य-सत्य नमन भरत भूमि को अभिनंदन द्वारा किया। इन्होंने भरत भूमि में जन्म लिए महापुरूषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला, जिसमें विशेष रूप से स्वामी विवेकानंद एवं शिवा जी के व्यक्तित्व पर इनका व्याख्यान केन्द्रित रहा। इसी क्रम में नीरज अग्रवाल  ने भारतीय संस्कृति पर अपने विचार रखते हुए इसमें विभिन्न धर्मों के सुंदर मिलाप को बताया। एम.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा श्रुति सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर अपने विचार रखते हुए विपरित परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस को बनाए रखते हुए महिला सशक्तिकरण की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सरोज बाला श्याग विश्नोई ने कहा कि भारत वर्ष के अनेकानेक महापुरूषों के चिंतन को आत्मसात कर चरित्र से प्रेरणा लेकर हम अपना व्यक्तित्व भी मर्यादा पुरूषोत्तम राम की तरह प्रखर बना सकते है। कार्यक्रम में नगर के अरविन्द साहू विस्तारक, नीरज अग्रवाल नगर कारवां, नागेशनाथ योगी विभाग अधिकारी कोरिया विभाग तथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए महाविद्यालय से डॉ रश्मि तिवारी विभागाध्यक्ष संगीत विभाग, अनुपा तिग्गा, विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र विभाग, नीलम द्विवेदी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र प्रभा राज द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें