Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

व्याख्याता राजीव कुमार सोनी एवं अशोक कुमार साहू सेवा निवृत्त : सेवानिवृत्ति के अंतिम कार्य दिवस पर व्याख्याताओं को मिला पीपीओ, शिक्षकों ने जताया आभार

Praveen Nishee Sun, May 31, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेंद्रगढ़ के दो व्याख्याता राजीव कुमार सोनी एवं अशोक कुमार साहू मई माह में सेवा निवृत्त हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दोनों शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम कार्य दिवस पर ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी किया गया।

विद्यालय की प्राचार्य अर्चना वैष्णव एवं कार्यालय प्रभारी निहारिका सिंह द्वारा विशेष रुचि लेकर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की समस्त आवश्यक औपचारिकताएं समयपूर्व पूर्ण कराई गईं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सेवा निवृत्ति के साथ ही पीपीओ प्राप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय में विगत कई वर्षों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति से पूर्व अथवा उसी दिन पीपीओ उपलब्ध कराने की सराहनीय परंपरा निभाई जा रही है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने प्राचार्य अर्चना वैष्णव एवं कार्यालय प्रभारी निहारिका सिंह को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें