हत्या के आरोपी गिरफ्तार : किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें-चंद्रमोहन सिंह
Praveen Nishee Sun, Sep 7, 2025
मनेंद्रगढ़ । एमसीबी । जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में बीते शुक्रवार की रात्रि लगभग 10 बजे स्टेशन रोड हनुमान मंदिर के सामने चाकूबाजी की एक गंभीर घटना घटित हुई थी, जिसमें करण राठौर की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी एवं भय का वातावरण निर्मित हो गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर संपूर्ण घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु सख्त निर्देश दिए गए, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, में विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही की गई। सतत् प्रयास, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हत्या के इस जघन्य प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए इस पूरे प्रकरण में अभी तक 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 02 अपचारी बालक है 01 आरोपी अभी फरार हैं जिसकीं तलास पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार चाकू बरामद किया गया है। वही पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला और आरोपियों के द्वारा कहा जा रहा था अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है यह जुलूस शहर के गांधी चौक होते हुए स्टेशन रोड जहा पर इन आरोपियों के द्वारा युवक पर हमला किया गया था वहाँ ले जाया गया फिर रेल्वे फाटक होते हुए विवेकानंद चौक से वापस थाना लाया गया जहा स्थानीय लोगो की भीड़ इन आरोपियों को देखने के लिए सड़कों पर निकल पड़ी जिसके बाद आरोपियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले जाया गया ।हत्या के मामले में थाना मनेंद्रगढ़ में अपराध क्रमांक 150/2025, धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की कार्रवाई सतत् जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक का नागरिकों से अपील है:- किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराधियों के विरुद्ध समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में अमन-शांति कायम रहे।
विज्ञापन