Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: दुर्गा धाम में होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Admin Sun, Feb 18, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। दुर्गा धाम समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल श्रीवास्तव  के सानिध्य में संपन्न हुई बैठक में मंदिर समिति के व्यवस्थापक द्वारा होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के साथ बताया कि 1 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में  श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री के आने की भी संभावना जताई गई जिस पर उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा अपनी-अपनी सहमति प्रकट की गई एवं अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के साथ मंदिर के विस्तार कारण की योजना पर बल दिया साथ ही मंदिर में होने वाले खर्च को कैसे व्यवस्थित किया जाए इस पर भी अपने विचार रखें समिति के सचिव टिंगू सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर का आठवां प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाने का संकल्प समिति के द्वारा लिया गया है, कार्यक्रम में पूजा अर्चना , सुंदरकांड का आयोजन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया है तत्पश्चात शाम 7:00 बजे से वृहद रूप से भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा मंदिर समिति आप सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध करती है प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर पुण्य के भागी बने बैठक में समिति सदस्यों के साथ मुख्य रूप से मंदिर के पुजारी अरुण मिश्रा, दिनेश देवांगन, सुशील सोनी,संजय ओझा, रामकिशोर, अखिलेश, अरविंद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें