Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

बचपन प्ले स्कूल : नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मस्ती के साथ सीखी नई बातें, आइसक्रीम पार्टी बनी खास

Praveen Nishee Fri, Apr 17, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में बच्चों के लिए आयोजित आइसक्रीम पार्टी खुशी, उत्साह और सीख का सुंदर संगम बनी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी पसंदीदा आइसक्रीम का भरपूर आनंद लिया। और पूरे कार्यक्रम में उनकी खिलखिलाहट से माहौल खुशगवार बना रहा।

विधालय की काउन्सलर सोनाली दास ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी हैं, जहां वे खेल-खेल में नई-नई बातें सीखते हैं।

जैसे कि टेबल मैनर्स, स्पून एवम् नैपकिन के इस्तेमाल के साथ ही स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए डस्टबिन का प्रयोग करना सीखते है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ एवं तोषी अग्रवाल ने बच्चो को कई अन्य प्रकार के गतिविधियों की जानकारी देते हुए कुछ रोचक बाते बताई।

इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका साधना सिंह, रेखा दोहरे, प्रियंका सिंह, शिल्पी सिन्हा, रश्मि प्रसाद, वैष्णवी जायसवाल, बी साई प्रीती, आरिका ख़ान, रुचि सेन, सबा परवीन, सौम्या सेन, सुनीता राम, रक्षा यादव, श्रष्टि केवट, राकेश पटवा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा |

विज्ञापन

जरूरी खबरें