Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: भरतपुर -सोनहत विधान सभा का लोकसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय हुआ प्रारम्भ,पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने फीता काट किया शुभारम्भ

Admin Fri, Mar 8, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।भारतीय जनता पार्टी एमसीबी जिला के भरतपुर -सोनहत विधान सभा का लोकसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय के शुभारंभ राष्ट्रीय राजमार्ग 43 जिला भाजपा कार्यालय के ऊपर तल *अटलकुंज* मे प्रारम्भ हुआ । इस लोक सभा स्तरीय कार्यालय शुभारम्भ के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान विधायक श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा फीता काटा तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर धुप दीप दिखा शुभारभ हुआ इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत् पुष्पगुछ दे कर किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव मे कार्यकर्ताओ को भूमिका की जानकारी दी जिससे लोक सभा चुनाव मे अधिक से अधिक मतदान कर बिजयी होने का संकल्प दिलाया गया वंही पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने कार्यकर्ताओ को भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित की ।   भाजपा की रीति नीति से प्रभावित हो आज कांग्रेस पार्टी छोड़ मनेन्द्रगढ़ वार्ड क्रमांक 21 से श्रीमती सुमन तिवारी,करुणा तिवारी ने भाजपा प्रवेश की जिसे पूर्व केबिनेट मंत्री ने भाजपा के अंग वस्त्र से स्वागत कर प्रवेश कराई आज के कार्यालय शुभारम्भ के कार्यक्रम मे जिला महामंत्री रामलखन सिंग,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, सरजू यादव, लखनलाल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, आशीष मजूमदार, धनेश यादव,संजय राय,मनोज शुक्ला,पी मनी,अजय विश्वकर्मा, दिलीप नायर,प्रदीप वर्मा,नारायण यादव, ललित केशरवानी,हिमंशु श्रीवास्तव,अंकुर जैन,उजीत नारायण सिंह, विमल जैन, डाक्टर हरी सिंह ,रवि गुप्ता,अलका गांधी,सुश्री कोमल पटेल, उर्मिला नेताम, सहित अन्य कार्यकर्तगण उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री रामलखन सिंह ने किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें