Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: लो भैया यह भी देखना बचा था, अब घरों में लगना शुरू हुआ स्मार्ट मीटर,बिजली के लिए भी करना होगा मोबाइल की तरह रिचार्ज’

Admin Sat, Aug 31, 2024

मनेन्द्रगढ़। कोरिया । केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के द्वारा सभी राज्यों में स्मार्ट डिजिटल मीटर लगाने की योजना को मूर्त रूप देते हुए उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रॉनिक मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत प्रदेश के साथ जिले में भी हो गई है। जिसमें स्मार्ट मीटर के पहले दो महीने तक इसका संचालन पोस्टपेड रहेगा और उसके पश्चात मीटर प्रीपेड कर दिया जायेगा। जिले के सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि इसके क्रियान्वयन से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं में वृद्धि होगी तथा सटीक व सही रीडिंग के साथ मोबाइल पर बिजली खपत की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसमें बिजली रिचार्ज व बैलेंस की जानकारी मोबाइल पर ही देखा जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर की मोबाईल के बैलेंस की तरह ही रिचार्ज करना होगा। उपभोक्ता जरूरत के हिसाब से रिचार्ज कर उतनी ही राशि के बिजली का इस्तेमाल कर पायेगा। इस मीटर को निःशुल्क लगाया जा रहा है तथा बैलेंस खत्म होने से पहले ही उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिए सूचित कर दिया जायेगा। जिले के घरों में बिजली के नए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें