Advertisment

3rd July 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

नागरिकों से कलेक्टर ने की सीधी बातचीत, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने भी सुनीं समस्याएं और दिए आवश्यक निर्देश

उप जेल मनेन्द्रगढ़ का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में किया गया औचक निरीक्षण

: महाराजा श्री अग्रसेन जयंती कल, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

Admin Fri, Oct 13, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। अग्रसेन धर्मशाला समिति, अग्रवाल नवयुवक मंडल, अग्रसेन महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य आयोजन कल 15अक्टूबर को होगा. इस मौके पर रविवार को शाम 4.00बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. उल्लेखनीय है कि महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य का शुभारंभ 1 अक्टूबर से हो चुका है. इस दौरान 13 अक्टूबर शुक्रवार को डांस प्रतियोगिता, फेंसी ड्रेस व एकल डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई. सभी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. आज 14 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे से अग्रसेन भवन में अग्रसेन कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही आयोजन स्थल पर गायन प्रतियोगिता व सिक्के की ज्वेलरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. आयोजन को भव्य रूप देने अग्रसेन महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला अग्रवाल,श्रीमती वंदना अग्रवाल, सचिव श्रीमती माधुरी अग्रवाल,सह सचिव श्रीमती निधि अग्रवाल,श्रीमती मुक्ति अग्रवाल,कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल के साथ मंडल प्रभारी श्रीमती चंदा अग्रवाल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती रजनी अग्रवाल, श्रीमती रागिनी अग्रवाल मौजूद रहीं. आयोजन में अग्रसेन धर्मशाला समिति के संरक्षक विनोद कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष रामनारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल,व्यवस्थापक स्वरूप चंद्र अग्रवाल, सह व्यवस्थापक निरंजन अग्रवाल(कमल ट्रेनिंग )कोषाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद अग्रवाल,विधि सलाहकार अधि.गणेश अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल,गोविंद अग्रवाल व नारायण अग्रवाल सक्रिय हैं. इसके साथ ही अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल,उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल,सचिव सनिल अग्रवाल (शुभम )सहसचिव द्वय सोनल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल,कार्यक्रम प्रभारी ऋषभ अग्रवाल, शुभम अग्रवाल (सर जी ) कार्यकारिणी सदस्य बृजेश अग्रवाल व आकाश अग्रवाल (कमल ट्रेनिंग) महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें