Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

अंबेडकर जयंती पर : महिला मोर्चा ने किया अनुसूचित जाति की महिलाओं का सम्मान

Praveen Nishee Wed, Apr 15, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता महिला मोर्चा प्रदेश संगठन की अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं एमसीबी जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पटवा के मार्गदर्शन में, मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजना विश्वकर्मा के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति की महिलाओं का सम्मान किया गया।

इस दौरान महिलाओं को चंदन तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों ने सम्मानित महिलाओं के साथ बैठकर स्वल्पाहार भी ग्रहण किया, जिससे आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्य समिति की सदस्य श्रीमती जया उपस्थित रहीं, जिन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला। वहीं सह प्रभारी के रूप में जिला मंत्री श्रीमती प्रवीण सिंह की भी सक्रिय सहभागिता रही।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें