Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सैनिक भारत की शान हैं इनके ही कारण हमारा देश सुरक्षित है : मेजर शिवेन्द्र पाण्डेय का तिलक लगाकर, बच्चों ने राखी बांधकर सम्मान किया

Praveen Nishee Sun, Jul 27, 2025

जनकपुर। एमसीबी। हमारे सैनिक भारत की शान हैं इनके ही कारण हमारा देश सुरक्षित है यही नहीं प्राकृतिक आपदाओं, आतंकवादी हमलों आदि में भी हमारी सेना ही हमारी रक्षा करती है।

वंदना शिशु शिक्षा निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल जनकपुर द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक मेजर शिवेन्द्र पाण्डेय का सम्मान करते हुए संस्था प्राचार्य नीरजा सिंह ने कहा कि हमारे सैनिक हमारे देश की शान हैं इनके कारण ही हमारा देश सुरक्षित है हम सुरक्षित हैं।

इस अवसर पर फ्लैग पोस्ट की मिट्टी से मेजर शिवेन्द्र पाण्डेय का तिलक किया गया साथ ही स्कूल के बच्चों ने स्व निर्मित पुष्पगुच्छ भेंट किया वहीं बालिकाओं ने स्व निर्मित राखी बांधी।

मेजर पाण्डेय ने छात्र, छात्राओं को सैनिकों के जीवन, उनके देश और देशवासियों के प्रति विचारों के बारे में बताया यह भी बताया कि सैनिकों में देश पर मर मिटने का कितना जबरदस्त जज्बा रहता है

मेजर पाण्डेय ने छात्र छात्राओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।इसी तारतम्य में स्कूल के बच्चों ने नृत्य, भाषण, नुक्कड़ नाटक, निबंध लेखन आदि विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।प्राचार्य नीरजा सिंह ने सैनिकों की शहादत का महत्व बताते हुए कहा कि एक सैनिक करोड़ों लोगों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं इसलिए हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें