Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता-कृष्ण बिहारी जायसवाल

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

: स्वच्छता को प्रत्येक नागरिक जीवन शैली का अंग बनाएं- डॉ सरोज बाला

Admin Sun, Oct 6, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार इस वर्ष भी स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया गया तनमयता पूर्वक किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग बिश्नोई के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं के लिए महाविद्यालय के इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में निबंध, स्लोगन, पोस्टर एवं स्वच्छता क्विज जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एसईसीएल महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं का आयोजन नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी- भरतपुर मैं भी हुआ जिसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह से समस्त प्रतियोगिताओं में भाग लिया प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को दिनांक 2 अक्टूबर को महाप्रबंधक ऑफिस, हसदेव क्षेत्र, नई लेदरी में प्रभारी महाप्रबंधक मनोज विश्नोई द्वारा पुरस्कृत किया गया।महाविद्यालय के समस्त विभाग एवं महाविद्यालय के अध्यापन कक्ष, प्रयोगशाला एवं महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र छात्रों ने एकजुट होकर श्रम दान किया। प्राचार्य द्वारा छात्र छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाई एवं स्वच्छता ही सेवा भाव से समाज को स्वच्छ रखने की गुहार लगाते हुए स्वच्छता रेली निकली गई। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता के तेंलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ विश्नोई ने छात्र छात्राओं को महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए निर्देशित किया एवं आचार शुद्धि तथा चित्त शुद्धि द्वारा सर्वांगीण स्वच्छता प्राप्ति के लिए एकाग्रता एवं अनुशासन के महत्व को समझाया l इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रश्मि तिवारी, अंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अरुणिमा दत्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी  रंजीतमानी सतनामी एवं श्रीमती अनुपा तिग्गा, कमलेश पटेल, अतिथि व्याख्याता डॉ रामजी गर्ग, रामनिवास गुप्ता, शिवकुमार, शिवानन्द साकेत, श्री मानिकपुरी, स्पोर्ट्स सहायक शिक्षक, डॉ वर्षा तिवारी, एवं कार्यालयीन स्टाफ मनीष श्रीवास्तव, सुनीत जॉनसन बड़ा, साधना सहित प्रदीप मलिक ,सतीश सोनी ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा सभी के प्रति स्वच्छता ही सेवा भाव से कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार प्रकट किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें