Advertisment

29th June 2026

BREAKING NEWS

108 एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी

मनेन्द्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, नपा अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'

नारी राग-रंग महोत्सव हसदेव एरिया–2026 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना,राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय मूल्यों के लिए नई चेतना

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

: मनेंद्रगढ़।मनेंद्रगढ़ वन मंडल के वन परिक्षेत्र बिहारपुर एवं कुंवारपुर के दोनों वन परिक्षेत्र अधिकारी बड़ा भ्रष्टाचार कर भागने की फिराक में...लवकुश पाण्डे एवं शिवप्रसाद ध्रुव स्थानान्तरण के लिए वन मंत्री का खटखटाया दरवाजा

Admin Wed, Jun 26, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।सूत्र के अनुसार जिला एमसीबी के अंतर्गत आने वाला वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के बिहारपुर एवं कुंवारपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर करोड़ों रुपए डकार जाने के बाद पकड़े जाने के डर से अब अपना तबादला यहां से जल्द करने की फिराक में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लव कुश पाण्डे एवं शिव प्रकाश ध्रुव इन दोनों बड़े-बड़े अधिकारियों के यहां कर रहे हैं बैठक । आखिर ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी जो यह जल्द से जल्द अपना स्थानांतरण करवा लेना चाहते हैं? यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है। क्या इन्हें ईडी के छापे का डर सता रहा है ? अगर ईडी का छापा पड़ जाता है तो करोड़ों के भ्रष्टाचार का मामला सामने आ सकता है । सूत्र के अनुसार बिहारपुर एवं कुंवारपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर अपने क्षेत्र में नर्सरी के सागौन के पेड़ों की कटाई में अहम भूमिका निभाई है जब यह खबरें मीडिया में छपने लगी तो छुट्टी लेकर अपने गांव की ओर डेरा डाल दिए। और इनको जब भी उनके पक्ष के लिए फोन किया जाए तो उनके द्वारा कभी फोन भी रिसीव नहीं करते है। यह मीडिया से दूरी बनाकर चलते हैं ताकि इनका राज ना खुले। सूत्रों के अनुसार अभी विगत दिनों में ग्राम पंचायत उजियारपुर के फर्नीचर कांट्रेक्टर के घर पर छापामारी कर कार्यवाही की गई इन पूरे मामले में तीन चार घरों में कार्यवाही हुई जिसमें कई इमारती लकड़ी समेत सागौन के बल्ली भी बड़ी संख्या में मिली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सब इनके नाक के नीचे तस्करी हो रही थी और बड़े पैमानों में लकड़ी की तस्करी हो रही थी और इन्हें इनकी साठ गाठ से अलग नहीं किया जा सकता। कार्यवाही के नाम पर उनके भूमिका भी संदेह के घेरे में है सिर्फ खाना पूर्ति कर रहे हैं वास्तव में सभी मामलों को रफा दफा करने की फिराक में है । सूत्रों के अनुसार उनके विभाग के एक कर्मचारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अभी एक बड़ी अमाउंट का चेक कटने वाला है । जाते-जाते यह चेक की राशि को समेट कर भागने की फिराक में है । क्या इन पर जांच की टीम बैठाई जाएगी या इन्हें पहले भगाने का मौका दिया जाएगा यह एक बड़ा सवाल है?

विज्ञापन

जरूरी खबरें