Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

: मनेंद्रगढ़ को मिली वनमण्डल की सौगात,नवीन वनमण्डल में होंगे तीन उप वनमंडल,कोरिया वनमण्डल का हुआ पुनर्गठन, राजपत्र में प्रकाशन

Admin Thu, Feb 27, 2025

[caption id="attachment_17829" align="aligncenter" width="300"] Oplus_16908288[/caption] रायपुर । एमसीबी। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रयासों से सरगुजा संभाग के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को एक और बड़ी सौगात मिली है। अब मनेंद्रगढ़ का अपना खुद का वनमण्डल होगा और इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है। जिला बनने के बाद लंबे समय से मनेंद्रगढ़ को वनमण्डल बनाने की मांग उठ रही थी। क्षेत्र के स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों की इस मांग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने रखा था। इस प्रस्ताव पर आखिरकार मुहर लगी है और कोरिया वन मंडल का पुनर्गठन करते हुए मनेंद्रगढ़ वनमण्डल का गठन किया गया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नवीन वनमण्डल मनेंद्रगढ़ में तीन उप वनमण्डल होंगे। इसका कुल क्षेत्रफल 2361.35 वर्ग किमी होगा। उप वनमण्डल में मनेंद्रगढ़ उप वनमण्डल 878.89 वर्ग किमी, केल्हारी उप वनमण्डल 664.12 वर्ग किमी तथा जनकपुर उप वनमंडल 818.33 वर्ग किमी का होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें