Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बचपन प्ले स्कूल में : मैंगो डे एवं येलो कलर डे का आयोजन किया गया

Praveen Nishee Fri, Jul 4, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी । मैंगो डे आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आम से होने वाले फायदे एवं नुकसान की जानकारी देना था। सर्वप्रथम बच्चों को यह बताया गया कि कच्चे आम को रॉ मैंगो एवं पके आम को राइप मैगों के नाम से जाना जाता है।

आम की बहुत सारी प्रजातियां होती हैं ।जैसे- बैंगनफली, दशहरी, तोतापरी, लंगड़ा, हाफुश, सुंदरी आदि नाम होते हैं। आम में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के साथ-साथ पोटेशियम एवं मैग्नीशियम जैसे खनिज भी होते हैं। आम में फाइबर होता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। संस्था की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने बच्चों को बताया कि हमें आम एक पौष्टिक फल है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। और इसमें विभिन्न प्रकार के विटामिन एवं मिनरल्स पाए जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रीति ने किया। इसकी उपलक्ष में विद्यालय में आम को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को विस्तार से आम के फायदे एवं नुकसान के बारे में बच्चों को यह बताया गया कि ज्यादा आम खाने से इसके नुकसान भी होते हैं, जैसे पाचन शक्ति को प्रभावित करना या स्क्रीन से रिलेटेड प्रॉब्लम होना इत्यादि।

उक्त आयोजन में विद्यालय के छात्र-छात्राएं पीले कलर के वस्त्र पहनकर आए हुए थे। साथ ही समस्त छात्र-छात्राओं ने स्वादिष्ट आम का लुफ्त उठाया।

मैंगो डे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें