साहित्य मनीषियों ने मनेद्रगढ़ आगमन पर किया डॉ .मृदुला सिंह का सम्मान : अनेक रचना धर्मियों ने हमारी चेतना का विस्तार किया है- डॉ .मृदुला सिंह
Praveen Nishee Mon, Aug 11, 2025
मनेद्रगढ़। सामाजिक चेतना से संपन्न लेखिका एवं शा विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर की प्राध्यापक डॉ मृदुला सिंह का मनेद्रगढ़ आगमन पर स्थानीय साहित्य मनीषियों के द्वारा उनका शाल श्रीफल से विशेष सम्मान किया गया। विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर इंदिरा सेंगर, शिक्षाविद, कवियत्री एवं कथाकार डॉ मृदुला सिंह, संबोधन साहित्य एवं कला संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमोद बंसल, पूर्व प्रधान पाठक एस एस निगम, उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्तर के अनेक संस्थान द्वारा सम्मानित एवं शिक्षा, साहित्य,समाज सेवा, धर्म , अध्यात्म में रुचि रखने वाली डॉ मृदुला सिंह की प्रकाशित कृतियों का परिचय प्रमोद बंसल ने प्रस्तुत किया। आमंत्रित साहित्यकारों का रोली चंदन लगाकर स्वागत संजय सेंगर एवं छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के युवा योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ मृदुला सिंह एवं डॉ तनुजा चौधरी के संपादन में प्रकाशित कृति -"राहों के अन्वेषी" एवं "साहित्य के हस्ताक्षर " कृति की चर्चा की गई। "राहों के अन्वेषी -"पुस्तक पर डॉ मृदुला सिंह ने कहा कि- हम जो कुछ अंभिभूत करते हैं उसे शब्दांकन के द्वारा लिपिबद्ध कर देते हैं ताकि दूसरे भी उन पहलुओं से परिचित होकर दिशा दर्शन ले सकें। अपनी द्वितीय कृति -"साहित्य के हस्ताक्षर"के संबंध में डॉ मृदुला ने कहा कि समाज को उचित राय दिखाने में और दिशा दर्शन देने में संस्कारधानी भी पीछे नहीं रही है, अनेक रचना धर्मियों ने हमारी चेतना का विस्तार किया है। इस अवसर पर डॉ मृदुला सिंह के अतिरिक्त संतोष जैन, सतीश कुमार द्विवेदी, सतीश उपाध्याय,एस एस निगम ,रितेश श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिनिधि कविताएं प्रस्तुत किया। वनमाली सृजन पीठ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र श्रीवास्तव की कृति को डॉ निशांत श्रीवास्तव एवं रायपुर के वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज के संपादन में प्रकाशित सद्भावना दर्पण ,पत्रिका को सतीश उपाध्याय ने डॉ मृदुला सिंह को भेंट किया। आमंत्रित समस्त साहित्यकारों का आभार प्रदर्शन विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के सचिव संजय सेंगर एवं कार्यक्रम का संचालन, सतीश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन