Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: दंतेवाड़ा में नक्सली हमला,10 जवान और 1 ड्राइवर शहीद

Admin Wed, Apr 26, 2023

   

आईजी बस्तर रेंज सुंदर राजपी

https://youtu.be/f9kxGR20j3M दन्तेवाड़ा । दन्तेवाड़ जिला के थाना अरनपुर क्षेत्र क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है जिसमें डीआरजी के 10 जवान और 1 ड्राइवर शहीद हो गए।जिले में 2018 के बाद यह सबसे बड़ी घटना कही जा सकती है। जिसमें सुरक्षाबलों के जवान शहीद हुए मौके के लिए जिला पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिदेशक रवाना हुए। मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किया गया है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। जब अभियान के पश्चात् वापसी के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, सुंदर राजपी, आईजी बस्तर रेंज ने  बताया कि प्रधान आरक्षक जोगा सोडी, मुन्ना राम कडती,संतोष तामो, नव आरक्षक छलगो मंडावी, लखमु मरकाम, जोगा  कवासी, हरिराम मंडावी,  गोपनीय सैनिक राजूराम करटम ,जयराम पोडियाम, जगदीश कवासी निजी वाहन चालक धनीराम यादव शहीद हो गए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें