Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: बूथ के अनुसार मशीनों का मिलान माइक्रो आब्जर्वर का मुख्य दायित्व- सीईओ, मतगणना कार्य में केवल निर्धारित मानक के अनुसार होगी गिनती

Admin Tue, Nov 28, 2023

कोरिया 28 नवम्बर 2023/विधानसभा निर्वाचन के तहत आगामी 3 नवम्बर को मतगणना का कार्य स्ट्रांग रूम परिसर रामानुज विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न होगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार माइक्रो आब्जर्वर भी मतगणना कार्य की निगरानी के लिए उपस्थित रहेंगे। आज जिला पंचायत के मंथन कक्ष में माइक्रो आब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि प्रातः 8 बजे से मतगणना स्थल पर कार्य प्रारंभ होगा, सबसे पहले प्रथम चरण में पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित मास्टर ट्रेनर श्री विनय मोहन भट्ट ने आपको विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आप किसी भी संशय की स्थिति में न रहें, 13ग लिफाफे में 13ख घोषणा पत्र और 13क के लिफाफे रहेंगे, उसके अंदर आपको मतपत्र मिलेगा जिसे आपको गणना में लेना है। इस तरह से मतों की गिनती के बाद मशीनो में पड़े मतों की गणना की कार्यवाही प्रारम्भ होंगी। जिला पंचायत सीईओ ने कहा आज माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रशिक्षण के साथ सेक्टर अधिकारी और गणना में नियोजित अधिकारियों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण इसीलिए दिया जा रहा है कि आप सब एक टीम के तौर पर निष्पक्ष मतगणना कार्य सम्पादित करा सकें। सीईओ डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि 13ग लिफाफे मे मानक के अनुसार कोई भी कमी है तो वह आगे मतगणना के लिए निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने आगे कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर यह विशेष ध्यान रखें कि मतदान केंद्रों में जारी हुई ईव्हीएम ही गणना के लिए टेबल पर उपलब्ध कराई जाएगी। मतों की गिनती को पारदर्शी बनाने के लिए आपको निगरानी रखने का कार्य दिया गया है इसलिए विशेष सजग होकर आपको अपना कार्य करना है। इस प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर एम सी हिमधर, सहायक परियोजना अधिकारी के के गुप्ता सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें