Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

जनकपुर में 16 अगस्त को भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : मटकी फोड़ और दही हांडी प्रतियोगिता रहेंगी आकर्षण का केंद्र

Praveen Nishee Fri, Aug 8, 2025

जनकपुर। एमसीबी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व इस वर्ष भी जनकपुर के हनुमान मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से होने वाला यह वार्षिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार, 16 अगस्त 2025 को रात्रि 8 बजे से होगा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता (बालक, बालिका, पुरुष और महिला वर्ग) में विजेताओं को ₹1100 और अन्य आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। वहीं, बालक वर्ग की दही हांडी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार ₹21,000 नगद रखा गया है।

रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विशेष धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें भजन-कीर्तन, आरती और भगवान के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में भक्ति संगीत, सजावट और पारंपरिक झांकियों से वातावरण कृष्णमय रहेगा।

प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 9893048348, 9617338199, 7354241551 पर संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों ने नगर के सभी श्रद्धालु, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को और भी भव्य व सफल बनाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें