Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: जनता से जिस आशा, विश्वास और भरोसे के साथ मुझे सेवा करने का मौका दिया, उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा - महापौर रामनरेश राय

Admin Fri, Mar 7, 2025

चिरमिरी।एमसीबी । नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय ने शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिक निगम के महापौर कक्ष में नगर निगम के अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। इस दौरान आयुक्त रामप्रसाद आचला व उपस्थित अधिकारियों ने महापौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। महापौर रामनरेश राय ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के आपसी समन्वय के साथ नगर निगम के विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करने पर जोर दिया। इसी क्रम में महापौर ने नगर निगम के सभागार में निगम के कर्मचारियों से भी परिचय प्राप्त किया। समस्त कर्मचारियों ने महापौर का ताली बजाकर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, नगर निगम की कर्मचारी रागिनी ने स्वागत गीत गाकर महापौर का अभिनंदन किया। महापौर राय ने कहा कि नगर निगम का हर अधिकारी और कर्मचारी उनके परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि चिरमिरी नगर की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें और उनके पार्षद साथियों को निगम में कार्य करने के लिए भेजा है, वे उस विश्वास को बनाए रखेंगे और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विकास कार्यों को गति और दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम में सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि नगर निगम आम जनमानस के लिए बेहतर सेवाएं दे सके। नगर को स्वच्छ और सुंदर चिरमिरी के रूप में नया आयाम मिले, यह सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। अंत में उन्होंने सभी नगर निगम कर्मचारियों से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने की अपील की। आयुक्त रामप्रसाद आचला ने भी महापौर को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरा निगम परिवार चिरमिरी की आम जनता के लिए जितना संभव हो सके, बेहतर कार्य करने को अग्रसर रहेगा। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद संतोष सिंह, राम अवतार देवांगन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें